ज्ञान की बात नं. 1 – सुबह पर अपना कब्ज़ा कर ले:
जब साधारण / असफल लोग सोते रहते है उस वक़्त सफल लोग रोज़ अपने नये-नये इरादों के साथ आगे बढते चले जाते है। जब आप सुबह जल्दी उठते वक़्त alarm को आलस या नींद के वजह से बंद करते हो और खुद को काम न करने के बहाने देने लगते हो तब आपके लिए सफल होना बहुत ही मुश्किल है।
सुबह के समय जल्दी उठकर पुरी सुबह को ही अपने कब्जे में कर ले, ताकि आप अच्छे से अच्छा काम कर सको। स्वस्थ नाश्ता करना हो या exercise करना हो, important किताब / न्यूज़ पढ़ना हो या फिर आपके सबसे ज्यादा priority के काम ख़त्म करना हो, सुबह सुबह यह काम बहुत जल्दी और आसानी से हो जाते है।
Fresh दिमाग और उत्साह से किये हुए काम का result भी कई गुना अच्छा आता है। जब दुनिया में बाकी लोग पलंग पर आराम कर रहे होते है तभी आपको अपने ये सारे काम कर लेने चाहिये। और सुबह को अपने कब्जे में कर लेना चाहिये।
Gyan Ki Baatein No. 2 – अपना हर दिन एक उद्देश के साथ शुरू करे:
अपने दिन की शुरुवात एक स्पष्ट उद्देश के साथ शुरू करने से आप आसानी से अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हो। जैसा की हमने पहले भी कहा है की सफल इंसान “सिर्फ इसलिये” / ”ऐसेही “/ “Timepass के लिए” कोई भी काम नही करते।
सफल इंसान अपना हर एक काम किसी न किसी उद्देश के साथ ही करता है। कोई भी काम आप क्यों कर रहे हो? इस बात को जानना, आपमें आपके लक्ष्य को पाने की अपार उर्जा निर्माण करता है। Clear उद्देश्य होने के कारण आप अपना काम ठीक से plan कर सकते है और आपका time बेकार चीज़े करने में बर्बाद नहीं होगा।
ज्ञान की बात नं.3 – प्रतिउत्तर (दुसरे सलाह ले) से कुछ सीखे:
बहुत से लोग इस बात से नफरत करते है की वे जो कुछ भी कर रहे है उसके प्रतिउत्तर में लोग उन्हें गलत बोले और कुछ नया करने की सलाह दे। दुसरे के सलाह को स्वीकार करना कोई आसान काम नही है, लेकिन यदि आप ये निर्णय ले लेते होते की आप उनके सलाह को सुनोंगे और अपने कार्य में सुधार की कोशिश करोंगे, तो आपका प्रदर्शन और भी ज्यादा अच्छा होने लगेंगा।
हम यहाँ ये नही कह रे है की सभी के सलाह को सुने और उन्ही के अनुसार आगे बढ़ते रहे। बल्कि हमारा मतलब है की, आप अपने जीवन में कुछ अच्छे और सफल इंसानों का चुनाव करे। जिनके बारे में आप सब कुछ जानते हो, या जो आपको दिल से चाहते हो या जिनको आपने रूचि है। और उन्ही के सलाह को सुनकर, उनके द्वारा बताये गये उपायों पर चलने की कोशिश करे। ऐसा करने से ही आपमें आंतरिक और शारीरिक बदलाव होंगा, और आपके प्रदर्शन में भी सुधार आयेंगा।
यदि आपको कोई मुश्किल होंगी के कैसे लोगो से उनके सलाह लिए जाये और कैसे उन्हें अपने जीवन में अपनाया जाये, तो आपके लिए ये लेख बहोत ही मददगार साबित हो सकता है।
Gyan Ki BaateinNo.4 – असफलता को स्वीकार करे:
असफलता निश्चित ही मुश्किल होती है, लेकिन हर कोई जिंदगी में असफल नही बनना चाहता। कई बार सफल इंसान भी सफलता के रास्ते में असफल होते है। लेकिन वे भावनाओ में बहकर वही रुक नही जाते। बल्कि वे तो असफलता से सीखते है। असफलता उन्हें सिखाती है की उन्हें अपने प्रदर्शन में क्या बदलाव करने चाहिये, कहा सुधार करना चाहिये, और असफलता से ही सीखकर वे दोबारा उस गलती को नही दोहराते जो उन्होंने पहले की थी।
सफल होने के लिए असफल होना बहुत ही जरुरी है। कुछ लोग असफल होने के डर से नयी चीज़े करने से कतराते है। ऐसा करने से आप कभी असफल नहीं होंगे न ही आपसे कभी कोई गलती होगी पर ऐसा करने से आप कुछ नया नहीं सिख पाओगे।
ऐसा जीवन जीना व्यर्थ है जिसमे आपने कुछ सीखा नहीं या फिर कुछ नया किया नहीं। इसिलए अपने असफल कामो से शर्मिंदा होने से अच्छा उनपर गर्व महसूस कीजिये। उनके वजह से आप एक दिन सफल होंगे।
ज्ञान की बात नं. 5 – थोडा सा ज्यादा करने की कोशिश करे:
जब कभी भी आप जिम में काम कर रहे होते हो, तो 10 के जगह 11 रेप्स (Reps) मारने की कोशिश कीजिये। ऑफिस में 15 फोन करने की बजाये 16 कीजिये। आप कुछ ऐसा कर रहे हो जो आपको जरा भी पसंद ना हो तो उसे एक और बार करने की कोशिश कीजिये, इससे आपकी मानसिक विचारधारा बदलेंगी।
जिसमे आप जानते हो की आपको वह काम करना पसंद नही लेकिन बार-बार करते रहने से उसमे आपकी रूचि निर्माण होते चली जाती है।
सफलता के रास्ते पर कई मुकाम ऐसे आएंगे जब आपको काम करने के लिए कोई उत्साह नहीं होगा। जो काम पहले आपको बहुत अच्छा लगता था वह करने में आपको इतना मजा नहीं आएगा। ऐसे हालत में आपका मनोबल बढ़ने के लिए और खुदको प्रोत्साहित रखने के लिए आपको यह आदत डालनी होगी। कुछ भी करते वक़्त खुद की तरफ से कुछ एक्स्ट्रा करने की कोशिश करे। सफल लोगो की यह आदत आपको future में बहुत आगे ले जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें